बनतालाब में संत निरंकारी मिशन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया
जम्मू,, 05 जुलाई (हि.स.)।
संत निरंकारी सत्संग भवन, गुरहा ब्राह्मणा, बनतालाब, जम्मू में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं संदेश के साथ आयोजित इस शिविर का उद्घाटन विधायक शाम लाल शर्मा ने किया।
उन्होंने संत निरंकारी मिशन की मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सेवा और करुणा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। मिशन के जोनल इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जम्मू के रक्ताधान एवं रक्त संक्रमण विभाग तथा जम्मू-कश्मीर राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता