जम्मू के वार्ड 74 में सफाई कर्मचारी से मारपीट
Apr 15, 2026, 19:51 IST
जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू के वार्ड नंबर 74 में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक घर के बाहर कचरे का ढेर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने सफाई कर्मचारी पर हमला कर दिया जिसमें तलवार जैसे तेजधार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। इस हमले में एक सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता