मुख्यमंत्री के तत्काल आदेश के बाद सनतनगर फ्लाईओवर खुला
Jammu, 2 दिसंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के तत्काल निर्देशों के बाद सनतनगर फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया। यह जानकारी शीर्ष अधिकारियों ने दी। सड़क एवं भवन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में ट्रैफ़िक जाम और यात्रियों की परेशानी को लेकर बार-बार मिल रही जनता की शिकायतों के बाद लिया गया है
अधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर को तुरंत खोलने के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं क्योंकि लोगों को रोज़ाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था
उन्होंने कहा था कि यह ढाँचा यातायात के लिए तैयार है जबकि छोटे-मोटे फ़िनिशिंग कार्य जारी रहेंगे सनतनगर फ्लाईओवर जो श्रीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक महत्वपूर्ण कड़ी है और शहर की व्यापक भीड़भाड़ कम करने की योजना का हिस्सा है और दबाव कम होने और हैदरपुरा तथा रामबाग की ओर यातायात प्रवाह सुचारू होने की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA