सांबा पुलिस ने 10.65 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

 

सांबा, 21 जुलाई (हि.स.)। 'नशा मुक्त अभियान' के तहत ड्रग तस्करों विक्रेताओं के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सांबा पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से लगभग 10.65 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया है।

सांबा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने मानसर मोड़ पर नाका लगाया और एक पैदल चलने वाले व्यक्ति को रोका, जो संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 10.65 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ। ड्रग तस्कर की पहचान सुनील कुमार पिता बोध राज निवासी बाग-ए-बहू, जम्मू के रूप में हुई है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सांबा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत प्राथमिकी नंबर 215/2026 दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता