सांबा पुलिस ने 3.78 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ 03 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

 

सांबा, 23 अप्रैल (हिसा)l चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत ड्रग तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए सांबा पुलिस ने पुलिस स्टेशन विजयपुर के अधिकार क्षेत्र में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग 3.78 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया है।

पुलिस स्टेशन विजयपुर की एक पुलिस टीम ने एम्स आवासीय परिसर विजयपुर के पास रख बरोटियां की ओर लिंक रोड पर वाहन चेकिंग नाका के दौरान एक स्कूटी को रोका। जिसका नंबर जेके02 डीटी -1246 है। चेकिंग के दौरान उक्त स्कूटी पर सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 3.78 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ।

ड्रग तस्करों की पहचान राहुल शर्मा पुत्र बोध राज शर्मा निवासी कोट बलवाल जिला जम्मू, संजू भगत पुत्र यश पॉल निवासी नई बस्ती जिला जम्मू और निर्मल कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी कोट बलवाल जिला जम्मू के रूप में की गई है। स्कूटी सहित तस्करी का सामान भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस स्टेशन विजयपुर में मामला एफआईआर संख्या 64/2026 यू/एस 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह