सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

 

जम्मू, 25 मार्च (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्क बीएसएफ जवानों ने रामगढ़ सेक्टर में भल्लर सीमा चौकी के सामने एक बुजुर्ग पाकिस्तानी नागरिक की गतिविधि देखी और जब वह सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था, तो उसे चुनौती दी। उन्होंने बताया कि चुनौती दिए जाने पर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह अनजाने में सीमा पार कर गया था। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जल्द ही वापस भेज दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह