समरति गोरखा को गणित में पीएचडी की उपाधि
जम्मू, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मढ़ तहसील के मण्याल ब्राह्मणा निवासी समरति गोरखा को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटड़ा की ओर से गणित विषय में पीएचडी की उपाधि के लिए योग्य घोषित किया गया है। समरति ने डॉ. कुलदीप राज, एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के मार्गदर्शन में “ए स्टडी ऑन सम न्यू जनरलाइज्ड डिफरेंस सीक्वेंस स्पेसेज एंड देयर रिलेटेड प्रॉपर्टीज” विषय पर शोध कार्य पूरा किया।
उनका शोध सीक्वेंस स्पेसेज, समिंग थ्योरी, स्टैटिस्टिकल कन्वर्जेंस और अनसर्टेन्टी थ्योरी पर केंद्रित रहा। शोध के दौरान उनके तीन शोध पत्र एससीआईई इंडेक्स सहित प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हुए।
समरति को पीएचडी कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024 से 2026 तक गेट फेलोशिप भी प्रदान की गई। उन्होंने मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित आईसीटीएएम-2024 और आईसीआरएपीएएम-2025 सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपना शोध प्रस्तुत किया। वह सुनीता देवी और हरबंस लाल की पुत्री हैं
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा