आर एसपूरा पुलिस स्टेशन ने एक कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार
जम्मू, 23 मार्च (हि.स.)।
अपराधी तत्वों के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए आरएस पुरा पुलिस स्टेशन ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक धारदार हथियार (टोका) बरामद किया। आरएस पुरा इलाके में नियमित गश्त के दौरान एस एचओ इंस्पेक्टर त्रिभुवन खजूरिया के नेतृत्व वाली एक पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस की मौजूदगी भांपकर उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान विनय कुमार पुत्र स्वर्ण लाल निवासी गगियां आरएसपुरा के रूप में बताई और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार हथियार (टोका) बरामद किया गया। जिसके बाद आरएसपुरा पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 4/25 के तहत एफ आईआर संख्या 61/2026 दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।
जम्मू पुलिस कुख्यात अपराधियों और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराती है। पुलिस द्वारा उठाए गए इस तरह के सक्रिय कदम संगठित अपराध पर अंकुश लगाने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इलाके में शांति बनाए रखने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता