कश्मीर में जल शक्ति कार्यों की समीक्षा-परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
श्रीनगर, 14 जून (हि.स.)। जल शक्ति वन पारिस्थितिकी पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने श्रीनगर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर कश्मीर में जल शक्ति तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
बैठक में मुख्य अभियंता सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं, जल आपूर्ति योजनाओं, सिंचाई ढांचे और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, सेवाओं में सुधार लाने और फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। राणा ने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में जल आपूर्ति और सिंचाई ढांचे को मजबूत कर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया