कुवैत सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर शोक

 

जम्मू,, 09 अप्रैल (हि.स.)।

रविंदर रैना ने कुवैत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजौरी–पुंछ के पांच लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। रैना ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत और संबल देने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवारों के साथ खड़े हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता