कुलगाम आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

 


जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 11 नवंबर को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हुए थे। घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन की अगुवाई राकेश बजरंगी कर रहे थे और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान के खिलाफ अपना रोष जताया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का काम ही कश्मीर को आशांत रखना है लेकिन जो गिने चुने उनके चमचे बचे है वो भी जल्द भारत के सुरक्षाबल साफ कर देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता