कुलगाम में लश्कर कमांडर के मारे जाने पर राकेश बजरंगी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी
Nov 18, 2026, 18:45 IST
जम्मू,, 18 नवंबर (हि.स.)।
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर के मारे जाने पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस को बधाई दी है। उन्होंने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी बताया। राकेश बजरंगी ने कहा कि सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवान आतंकवाद के खिलाफ लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता