राजौरी पुलिस ने 16 मवेशियों को बचाया, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

 


राजौरी, 03 अक्टूबर (हि.स.)।अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए राजौरी पुलिस ने एसएसपी राजौरी नरेश सिंह के पर्यवेक्षण में कंडी में तीन अलग-अलग घटनाओं में 16 मवेशियों को बचाया और तीन मामले दर्ज किए।

तीनों घटनाओं में कंडी पुलिस स्टेशन ने एचएसएस कंडी के पास नाका चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को रोका जो जिला मजिस्ट्रेट राजौरी से आवश्यक अनुमति के बिना मवेशियों का परिवहन कर रहे थे।

एचएसएस कंडी में हुब्बी कल्लर से कश्मीर घाटी की ओर जा रही टाटा मोबाइल गाड़ी (पंजीकरण जेके11ई-7164) से 4 मवेशियों को बचाया गया। इस गाड़ी का चालक मोहम्मद शब्बीर पुत्र मोहम्मद शफी निवासी मोहरा तहसील कोट्रांका, जिला राजौरी था। इस घटना के बाद एफआईआर संख्या 148/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए अधिनियम के तहत दर्ज की गई।

वहीं एचएसएस कंडी मेंहुब्बी कल्लर से कश्मीर घाटी की ओर जा रही टाटा मोबाइल गाड़ी (पंजीकरण जेके11ई-5614) से 8 मवेशियों को बचाया गया। इस गाड़ी का चालक मोहम्मद रज्जाक पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी कोट्रांका तहसील कोट्रांका, जिला राजौरी था। इस घटना के बाद एफआईआर संख्या 137/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए अधिनियम के तहत दर्ज की गई।

इसके अलावा एचएसएस कंडी में हुब्बी कल्लर से कश्मीर घाटी की ओर जा रही टाटा मोबाइल (पंजीकरण संख्या जेके11एफ-2987) गाड़ी से 4 मवेशियों को बचाया गया। इस गाड़ी का चालक अमर इकबाल पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी समोटे तहसील कोट्रांका, जिला राजौरी था। इस घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 137/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए अधिनियम के तहत दर्ज की गई।

इस प्रकार इन घटनाओं में कुल 16 मवेशियों को बचाया गया है और चार एफआईआर दर्ज की गई हैं।

अन्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने और अवैध परिवहन की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता