जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना
Nov 5, 2026, 16:34 IST
श्रीनगर, 05 नवंबर (हि.स.)। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू और कश्मीर में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है जबकि अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने अपने मौसम अपडेट में कहा है कि 6 से 9 नवंबर तक जम्मू और कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 10 और 11 नवंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और 10 नवंबर की शाम से ऊंचे इलाकों में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह के मध्य तक मौसम में बदलाव की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता