रेलवे ने जम्मू राजधानी और कटड़ा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए

 

जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए 12426 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस और 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–नई दिल्ली एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 12426 जम्मूतवी–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 6 जून से 12 जून 2026 तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 04082 कटड़ा–नई दिल्ली एक्सप्रेस में 6 जून से 13 जून 2026 तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता