मढ़हीन कॉलेज में ‘वंदे मातरम’ पर क्विज प्रतियोगिता, टीम ए रही प्रथम

 


कठुआ, 27 मार्च (हि.स.)। जीडीसी मढ़हीन में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “वंदे मातरम स्पेशल फेज” के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय विरासत के प्रति अपनी जागरूकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

तीन टीमों के बीच हुई रोचक प्रतिस्पर्धा में टीम-ए ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि टीम-बी दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम ने अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट विचार और विषय की गहरी समझ से निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी और अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. मनु सैनी ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. बलबिंदर सिंह और प्रो. अनूप शर्मा शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया