जम्मू रेलवे स्टेशन शिव मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन
May 6, 2026, 14:13 IST
जम्मू,, 06 मई (हि.स.)।
जम्मू रेलवे स्टेशन के शिव मार्केट क्षेत्र में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस सुविधा का शुभारंभ विधायक विक्रम रंधावा ने चैंबर टीम और भाजपा त्रिकुटा नगर मंडल अध्यक्ष नितिश महाजन के साथ मिलकर किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता