नाबालिग लड़की की मौत के मामले में जीडीसी डोडा के छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षक की गिरफ्तारी
डोडा, 22 अगस्त (हि.स.)। डोडा जिले के छतरू ईलाके की 14 साल की लड़की की मौत के मामले में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) के छात्रों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों ने उस नाबालिग लड़की के लिए न्याय की मांग की जिसकी कथित तौर पर यौन शोषण और गर्भवती होने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ़्तार किया है।
नारेबाजी के साथ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोपित शिक्षक को कड़ी सजा देने और मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने नाबालिग की मौत से जुड़े हालात की निष्पक्ष और गहन जांच की भी मांग की और पीड़िता व उसके परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई।--------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह