आरएस पुरा में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
Jul 8, 2026, 18:51 IST
जम्मू,, 08 जुलाई (हि.स.)।
आरएस पुरा में नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान अशोक कुमार की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने बिजली की अघोषित कटौती और अधिक राशि के बिजली बिल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि उपभोक्ताओं को मनमाने और अधिक बिल भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर लोगों को राहत देने की मांग की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता