महाराजा हरि सिंह पर टिप्पणी के विरोध में जम्मू में युवा राजपूत सभा का प्रदर्शन
Jul 15, 2026, 16:23 IST
जम्मू,, 15 जुलाई (हि.स.)।
महाराजा हरि सिंह पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के एक नेता की कथित टिप्पणी के विरोध में जम्मू में युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रियासी जाने से रोक दिया। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और स्थिति पर नजर रखी गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महाराजा हरि सिंह के खिलाफ की गई किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता