मानसून से निपटने की तैयारी तेज, एडीडीसी ने की समीक्षा बैठक

 


कठुआ, 15 मई (हि.स.)। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर मोहन शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एडीडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव जैसी स्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने और आवश्यक सेवाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को नालों और जल निकासी व्यवस्था की सफाई, जबकि एसडीआरएफ को बचाव दल और उपकरण पहले से तैनात रखने को कहा गया। राजस्व विभाग को बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए निकासी योजना तैयार करने और सुरक्षित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने और आपातकालीन मेडिकल टीम तैयार रखने को कहा गया। वहीं बिजली और जलापूर्ति से जुड़े विभागों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। एडीडीसी ने सभी विभागों को मानसून के दौरान सतर्क रहने, जन जागरूकता बढ़ाने और समय पर सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया