कठुआ में गुरु नाभा दास महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया
कठुआ, 08 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ में गोस्वामी गुरु नाभा दास जी महाराज का प्रकाश उत्सव धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान गुरु जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला गया। डॉ. भारत भूषण ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं से गुरु जी के दिखाए मार्ग भाईचारे, प्रेम और सद्भावकृपर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संतों की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया