हबीब चौधरी पर इंजीनियर सचिन टिक्कू से धक्का-मुक्की का आरोप लगाया
जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने जेकेपीटीसीएल के एमडी इंजीनियर हबीब चौधरी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। जेएंडके पावर इंप्लाइज एंड इंजीनियर कोर्डिनेशन कमेटी ने जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि 14 नवंबर को जानीपुर पावर कॉम्प्लेक्स में बिजली मंत्री के आधिकारिक दौरे के दौरान जेकेपीटीसीएलके एमडी ने जेकेईईजीए के अध्यक्ष और एई सचिन टिक्कू के साथ सार्वजनिक रूप से बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। कमेटी ने इस घटना की निंदा करते हुए एमडी से 48 घंटे के भीतर जेकेईईजीए गाइडैंस काउंसिल के सामने माफी मांगने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो 19 नवंबर से विरोध धरना शुरू किया जाएगा। कमेटी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग भी की है। हालांकि, इन आरोपों पर जेकेपीटीसीएल के एमडी का पक्ष जारी बयान में शामिल नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता