जम्मू के मल्होत्रा मोहल्ला में तेज बारिश के बाद पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा

 

जम्मू,, 29 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू के मल्होत्रा मोहल्ला, वार्ड नंबर 11 में लगातार हो रही तेज बारिश के बाद एक पुरानी इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता