रियासी में पानी की टंकी में मृत मिला टट्टू संचालक

 

रियासी, 07 अगस्त ( हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक 22 वर्षीय टट्टू संचालक पानी की टंकी के अंदर मृत पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद कटरा के मत्याल इलाके में एक पानी की टंकी से टट्टू संचालक का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर , कटरा ले जाया गया जबकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता