तेल टैंकर से 4.520 किलोग्राम अफीम के भूसे जैसा पदार्थ बरामद

 

श्रीनगर, 14 अक्टूबर (हि.स.)।पुलवामा में जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुल के पास कंडीज़ल में नाका चेकिंग के दौरान एक तेल टैंकर से 4.520 किलोग्राम अफीम के भूसे जैसा पदार्थ बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पंजीकरण संख्या जेके02सीएम-3937 वाले एक तेल टैंकर को जो कदलाबल से काकापोरा की ओर जा रहा था रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर चालक की सीट के पीछे छिपाकर रखा गया यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

चालक की पहचान अजमेहर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी प्रीत नगर जम्मू के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन काकापोरा में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 101/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता