टायर फटने के बाद एस्कॉर्ट गाड़ी पलटने से पुलिस अधिकारी और दो पीएसओ घायल

 


अवंतीपोरा, 10 अगस्त(हि.स.)। अवंतीपोरा में ज़ियारत शरीफ़ के पास एक एस्कॉर्ट गाड़ी का टायर फटने के बाद वह पलट गई जिससे एक अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अवंतीपोरा के डीएसपी डीआर की एस्कॉर्ट गाड़ी के तौर पर इस्तेमाल हो रही स्कॉर्पियो का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ और गाड़ी पलट गई। घायलों में अवंतीपोरा के डीएसपी डीआर रफीक अहमद और उनके दो पीएसओ, एसजीसीटी आमिर अहमद और रियाज़ अहमद शामिल हैं।

तीनों घायल पुलिसकर्मियों को पहले इलाज के लिए पीएचसी अवंतीपोरा ले जाया गया। बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता