जम्मू पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर अरनिया में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया
Aug 9, 2026, 20:48 IST
जम्मू, 09 अगस्त (हि.स.)।सुरक्षा के उपायों और इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों के तहत जम्मू पुलिस ने बीएसएफ की 60वीं बटालियन की बी और एफ कंपनी के साथ मिलकर जम्मू जिले की अरनिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐक नाला, कूल कलां और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान
चलाया।
यह अभियान शाम लगभग 6:00 बजे शुरू हुआ और रात 8:00 बजे खत्म हुआ। अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने लगभग 10-15 घरों और कुल्लों (झोपड़ियों) की अच्छी तरह से तलाशी ली।
यह अभियान इलाके में सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित सुरक्षा और निगरानी उपायों के तहत चलाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह