भदरवाह में सड़क दुर्घटना में पुलिस के हैड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल
Mar 13, 2026, 12:29 IST
जम्मू, 13 मार्च (हि.स.)। डोडा जिले के भदरवाह क्षेत्र के बस्ती गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हैड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की दुखद मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बस्ती गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस घटना में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। हैड कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह