अनंतनाग में 20 स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने 13 संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों को लिया हिरासत में

 


अनंतनाग, 12 सितंबर (हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गहन कार्रवाई के तहत अनंतनाग पुलिस ने शनिवार को जिले के वाघामा क्षेत्र में 20 स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया।

एक अधिकारी ने बताया कि समन्वित अभियान के दौरान 13 संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल स्थानीय नेटवर्क की पहचान करना और उन्हें खत्म करना तथा आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करना था।

अधिकारी ने कहा कि सीएएसओ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों और नेटवर्क के खिलाफ चल रही निरंतर और खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई का हिस्सा था।

उन्होंने कहा कि अनंतनाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति को दोहराया है और मादक पदार्थों के खतरे को रोकने और युवाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता