रामकोट में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 55 बोतल जब्त, एक गिरफ्तार
कठुआ, 27 जुलाई (हि.स.)। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बिलावर क्षेत्र के रामकोट में कार्रवाई करते हुए 55 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अड़ी खोकय रामकोट क्षेत्र में विशेष नाका लगाकर जांच के दौरान शीश पाल पुत्र हंस राज निवासी वार्ड नंबर-01 चिन्जी मकवाल को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध शराब की 55 बोतलें बरामद हुईं जिन्हें वह अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर नंबर 154/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया