कुपवाड़ा में पैदल चल रहे व्यक्ति की टक्कर लगने से मौत

 

कुपवाड़ा, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड इलाके में एक टाटा मोबाइल गाड़ी की टक्कर लगने से 55 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब जेके 09-6657 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक टाटा मोबाइल गाड़ी ने कुपवाड़ा के क्रालगुंड स्थित बुदबुग, अशपोरा इलाके में उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। उन्हें हंदवाड़ा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान क्रालगुंड के बुदबुग, अशपोरा निवासी रियाज़ अहमद के रूप में हुई है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता