बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ जम्मू में पीडीपी का प्रदर्शन

 

जम्मू,, 25 अगस्त (हि.स.)।

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार से बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।

पीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई और आर्थिक परेशानियों के बीच बिजली की कीमत बढ़ाना लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता