गाल्डनी नारवाल में पीडीडी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग यूनिट के चुनाव संपन्न

 

जम्मू,, 04 जून (हि.स.)।

जम्मू के गाल्डनी नारवाल क्षेत्र में पीडीडी (विद्युत विभाग) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग यूनिट के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभागीय कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निष्पक्ष बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

चुनाव परिणामों को लेकर कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है वहीं विभागीय स्तर पर इसे संगठनात्मक मजबूती और कर्मचारी प्रतिनिधित्व के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता