जसरोटा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम से गूंजा देशभक्ति का स्वर
कठुआ, 09 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री, भाजपा जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष एवं जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया