26 जुलाई को रिहाड़ी में गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा

 

जम्मू,, 20 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू के रिहाड़ी स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में 26 जुलाई को श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सिख नौजवान सेवादार सभा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और साध संगत के सहयोग से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक धार्मिक समागम आयोजित होगा जिसमें देशभर से कई प्रमुख रागी जत्थे, कथावाचक और धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम के साथ एक मेगा मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ एवं कैंसर जागरूकता शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, ईएनटी, मधुमेह, त्वचा, हड्डी, कैंसर, सीटीवीएस और सामान्य सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराएंगे।

महिलाओं के लिए आधुनिक एआई आधारित ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी रहेगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता