राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.19 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली
कठुआ, 10 मई (हि.स.)। जिला न्यायालय परिसर कठुआ स्थित एडीआर सेंटर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर सिंह जम्वाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए कुल आठ बेंचों का गठन किया गया। पहली बेंच में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर सिंह जम्वाल और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह शामिल रहे। दूसरी बेंच में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय शर्मा और मुनसिफ/जेएमआईसी वीरेंद्र मगोत्रा जबकि तीसरी बेंच में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट पूनम गुप्ता और अधिवक्ता नैया शर्मा ने मामलों की सुनवाई की। इसके अतिरिक्त, बिलावर में चैथी बेंच (मुनसिफ श्री प्रशांत कुमार), हीरानगर में पांचवीं बेंच (मुनसिफ/जेएमआईसी लक्ष्य बड्याल और अधिवक्ता नरेश गुप्ता तथा महानपुर में छठी बेंच मुनसिफ/जेएमआईसी कंगना गुप्ता) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में मामलों को आपसी सहमति से निपटाया गया। इस दौरान कुल 2,19,11,300 रुपये की उल्लेखनीय वसूली भी की गई। यह पहल न्यायपालिका और विधिक सेवा प्राधिकरण की वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली को बढ़ावा देने तथा आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया