100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

 


कठुआ, 27 जून (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में 100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा विद्यार्थियों और समाज को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान योग एवं ध्यान सत्र, जागरूकता व्याख्यान, शपथ ग्रहण समारोह, खेल गतिविधियां, नारा लेखन तथा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इन गतिविधियों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सपना देवी द्वारा कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने भी समाज के लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. बिंती, अनु और अनुराधा सहित अन्य संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया