बिजली के झटके से एक व्यक्ति की मौत
Nov 11, 2026, 14:48 IST
जम्मू, 11 नवंबर (हि.स.)। बुधवार को जम्मू जिले के नगरोटा के पंजग्रेन इलाके में अपने घर पर बिजली का झटका लगने से 33 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि नगरोटा के पंजग्रेन स्थित अपने घर में बिजली के उपकरणों के साथ काम करते समय व्यक्ति को बिजली का झटका लगा। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुनील कुमार (33) के रूप में हुई है जो पंजग्रेन निवासी था। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता