राजौरी के कोटरंका में जंगली सब्जी खाने से एक की मौत

 

जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।

राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में जंगली सब्जी खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद हुसैन निवासी कोटरंका के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सभी लोगों ने किसी जंगली सब्जी का सेवन किया था जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां मोहम्मद हुसैन ने दम तोड़ दिया। बाकी सात लोगों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं तथा लोगों से बिना पहचान वाली जंगली वनस्पतियों और सब्जियों का सेवन न करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता