बडगाम में बिजली का झटका लगने की घटना में एक की मौत, एक घायल
May 21, 2026, 14:17 IST
बडगाम, 21 मई(हि.स.)। गुरुवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब के वेगर इलाके में लो टेंशन (एलटी) लाइन से जुड़े बिजली के झटके की घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों को बिजली का झटका लगा और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल बडगाम ले जाया गया।
हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नजीर अहमद डार के बेटे इम्तियाज अहमद डार और वेगर खानसाहिब के निवासी के रूप में की गई।
दूसरे घायल की पहचान गुलाम नबी भट के बेटे मोहम्मद इकबाल भट के रूप में हुई है और वह भी वेगर का निवासी है और जिला अस्पताल बडगाम में उसका इलाज चल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता