एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा की रद्द

 

श्रीनगर, 12 मई(हि.स.)। भारत सरकार की मंजूरी से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह निर्णय केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं और कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संबंध में साझा की गई जानकारी के बाद लिया गया है। एनटीए ने कहा कि परीक्षा नई तिथियों पर दोबारा आयोजित की जाएगी जिनकी घोषणा अलग से की जाएगी। मामले को व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया है। एजेंसी के अनुसार उम्मीदवारों को नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। मौजूदा आवेदन विवरण और परीक्षा केंद्र पुन परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे।

एनटीए ने यह भी घोषणा की कि उम्मीदवारों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस वापस कर दी जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचना माध्यमों पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों से बचने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता