लॉ स्कूल में बीए एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की फीस को लेकर एनएसयूआई ने सवाल

 


जम्मू,, 30 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल में बीए एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की फीस को लेकर एनएसयूआई ने सवाल उठाते हुए इसकी समीक्षा की मांग की है।

जम्मू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयसिद्ध भल्ला के साथ एनएसयूआई के छात्र प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मौजूदा फीस ढांचा छात्रों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से हर फसी हैड का पूरा विवरण उससे प्राप्त राशि के इस्तेमाल की जानकारी और फीस तय करने का आधार सार्वजनिक करने की मांग की।

एनएसयूआई ने इडब्ल्युएस छात्रों को आर्थिक राहत देने और भविष्य में फीस तय करने या बढ़ाने से पहले छात्रों एवं उनके प्रतिनिधियों से चर्चा करने की भी मांग उठाई। संगठन ने कहा कि छात्रों की चिंताओं का समाधान होने तक वह इस मुद्दे को लोकतांत्रिक और संस्थागत माध्यमों से उठाता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता