नितिन नवीन बोले, अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी का सपना पूरा हुआ

 

जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जम्मू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के युवा पत्थरबाजी नहीं बल्कि खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और युवाओं को मिले अवसरों को दिया। नितिन नवीन दो दिवसीय जम्मू दौरे पर हैं जहां वह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ युवाओं से संवाद करेंगे और विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता