जम्मू के मंडाल में 26 अक्टूबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा
जम्मू,, 21 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के मंडाल में श्री शिव मंदिर एवं श्री शिव मंदिर न्यास ट्रस्ट की ओर से 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम संत श्री हरे रामदास पब्लिक स्कूल के पास स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में 1008 संत श्री हरे रामदास जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे भव्य जय यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजा और हवन किया जाएगा जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
इस धार्मिक आयोजन में अयोध्या, काशी, चित्रकूट, मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार और उत्तराखंड सहित विभिन्न स्थानों से संत-महात्माओं और आध्यात्मिक गुरुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन 3 नवंबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम के साथ होगा। इस दौरान संतों का आशीर्वाद, पूर्णाहुति और महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन भी किया जाएगा।
श्री शिव मंदिर न्यास ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीराम और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता