जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज
श्रीनगर, 20 नवंबर (हि.स.)। पिछले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस से बेहतर है। गुलमर्ग में कल के शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुपवाडा में कल के शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काज़ीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस पर अपरिवर्तित रहा जबकि कोकरनाग में तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 0.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।
जम्मू डिवीजन के जम्मू शहर में कल के 10.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 11.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कटरा में कल के 10.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 11.0 डिग्री सेल्सियस , बनिहाल में कल के 8.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.4 डिग्री सेल्सियस , बटोत में कल के 5.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 7.2 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में कल के 2.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर में रात के तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई अधिकांश स्टेशनों पर पिछली रात के मुकाबले 0.1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता