डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी
Sep 14, 2026, 15:25 IST
जम्मू,, 14 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू के गांधी नगर में नेशनल हेल्थ मिशन के डॉक्टरों और कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से अब तक उनसे बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। डॉक्टरों और कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन विसंगति और जॉब पॉलिसी से जुड़ी मांगें उठा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग एनएचएम कर्मचारियों का नियमितीकरण और सेवा संबंधी लंबित मुद्दों का जल्द समाधान है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता