दिगडोल और खूनी नाले के पास भारी भूस्खलन के बाद एनएच-44 बंद
जम्मू,07 अप्रैल (हि.स.)। दिगडोल और खूनी नाले के बीच भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर दोनों दिशाओं में यातायात निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे राजा आदिल हामिद ने मंगलवार को बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध होने के कारण जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक राजमार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता तब तक एनएच-44 पर यात्रा न करें, क्योंकि इस स्थिति में आवागमन जोखिम भरा हो सकता है।
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया हैंडल और ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) सहित आधिकारिक ट्रैफिक पुलिस प्लेटफॉर्म के माध्यम से सड़क की स्थिति की पुष्टि करने का भी आग्रह किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता