एनएच-244 एक बार फिर से यातायात के लिए बहाल
Jul 6, 2026, 15:52 IST
किश्तवाड़, 06 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाईवे (एनएच-244) पर डोडा-किश्तवाड़ में तेज बारिश के कारण भूस्खलन से यहां तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार कई गाड़ियां अभी तक मलबे में फंसी हुई हैं। यह भूस्खलन-बाढ़ डोडा के प्रेम नगर में हुआ है। इस तबाही के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था, अब नई अपडेट के अनुसार एनएच-244 को फिर से बहाल कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता