बिजली कटने पर नई बस्ती के दुकानदारों का विरोध, भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप

 

जम्मू,, 09 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू की नई बस्ती में बिजली कटने के बाद दुकानदारों में रोष देखने को मिला। दुकानदारों ने भाजपा नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले उन्हें धरना-प्रदर्शन करने की सलाह दी जाती थी लेकिन अब विभाग की ओर से दुकानें खाली करने को कहा जा रहा है। दुकानदारों के अनुसार विभाग ने करीब सात से आठ माह बाद नई दुकानें उपलब्ध कराने की बात कही है लेकिन तब तक उनके कारोबार और रोजी-रोटी का क्या होगा इसे लेकर वे चिंतित हैं।

दुकानदारों ने मांग की कि दुकानें खाली करवाने से पहले उनके रोजगार और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर स्पष्ट समाधान दिया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता